औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
21 जनवरी 2026 बुधवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
सावा : कन्याओं को घाघरा सेट वितरित किए गए
सावा : कन्याओं को घाघरा सेट वितरित किए गए
श्री माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर द्वारा परोपकारी कार्यों की श्रृंखला में सराहनीय पहल करते हुए 21 जनवरी को पुष्करणा समाज के ओलंपिक विवाह के कार्यक्रम में कन्याओं को घाघरा सेट वितरित किए गए । कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी चयनित कन्याओं को घाघरा सेट देने के साथ-साथ उनके विवाह का कार्ड भी लिया गया । इस सेवा कार्य की मुख्य प्रेरणा श्रीमती मंजुला मोहता इचलकरंजी रही। उन्होंने यह घागरो की बांटने का बीड़ा उठाया । समिति सदस्य श्रीमती अंजू लोहिया ने आगे बढ़कर इस काम को पूरी महिला समिति के साथ मिलकर पूरा करने का जिम्मा लिया। संरक्षिका किरण झंवर अध्यक्ष मंजू दम्मानी सचिव चंद्रकला कोठारी प्रदेश अध्यक्ष निशा झंवर जिला अध्यक्ष कंचन राठी के साथ रेखा लोहिया राधा लोहिया श्रेया राठी सपना बागड़ी ज्योति दरगड़ सीमा चांडक अंजू लड्ढा संतोष राठी और हेमलता मोहता संगीता बिनानी और भी महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाा। समिति की सदस्यों ने कुछ साड़ियां घरेलू सामान और कुछ नगद राशि भी भेंट की । आज कुल 25 कन्याओं को सामग्री वितरित की गई जबकि शेष कन्याओं को आगामी दिनों में सामग्री प्रदान की जाएगी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...