औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
21 जनवरी 2026 बुधवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : 18 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे व 3 रिफिलिंग मशीन की जब्त
*घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग पर रसद विभाग ने की कार्रवाई*
बीकानेर, 21 जनवरी। रसद विभाग ने बुधवार को घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग पर जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में कार्रेवाई की। जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त के आधार पर पीबीएम अस्पताल के पास विपुल ठाकुर पुत्र महानंद ठाकुर की दुकान पर कार्रवाई की गई। जहाँ घरेलू गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग करते पाया गया । मौके से 18 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे व 3 रिफिलिंग मशीन जब्त की गई।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...