औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
28 दिसंबर 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
अर्जुन राम मेघवाल बोले – अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के प्रहरी हैं BLA-2 कार्यकर्ता, लोकतंत्र की सशक्त रीढ़
अर्जुन राम मेघवाल बोले – अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के प्रहरी हैं BLA-2 कार्यकर्ता, लोकतंत्र की सशक्त रीढ़
बीकानेर 27 दिसंबर 2025 शनिवार । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन हेतु BLA-2 कार्यशाला का आयोजन भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में किया गया। कार्यशाला में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण किया ।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि BLA-2 कार्यकर्ता लोकतंत्र की रीढ़ हैं। चुनावी प्रक्रिया में उनकी सजगता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही पार्टी की मजबूती का आधार है।
BLA-2 कार्यशाला के साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सुशासन दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में ऐसी नीतियां और योजनाएं बनीं, जिनका लाभ आज भी देश के करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से देश में शिक्षा की नींव मजबूत की गई, जिससे हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना ने गांवों को सड़कों से जोड़कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। स्वास्थ्य क्षेत्र में NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन)—जो पहले ग्रामीण क्षेत्रों के लिए NRHM के रूप में प्रारंभ हुआ—के जरिए गांव-गांव में अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचीं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव और शहर की स्वास्थ्य सेवाएं एकीकृत होकर NHM के रूप में और अधिक सशक्त हुई हैं।
अर्जुन राम मेघवाल ने अटल सरकार की स्वर्णिम चतुर्भुज योजना का स्मरण करते हुए कहा कि चार और छह लेन के राष्ट्रीय राजमार्गों ने देश की अर्थव्यवस्था को गति दी। आज उसी दूरदर्शिता का विस्तार भारत माला परियोजना के माध्यम से हो रहा है, जिससे शहर-शहर और क्षेत्र-क्षेत्र आपस में जुड़ रहे हैं।
उन्होंने वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की पुस्तक “My Life My Country” का उल्लेख करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड की ऐतिहासिक सोच को याद किया। अटल जी ने स्पष्ट कहा था—“जब उद्योगपति क्रेडिट कार्ड रख सकते हैं, तो देश का किसान क्यों नहीं?” यही सोच किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ले गई।
अपने संबोधन के अंत में अर्जुन राम मेघवाल ने अटल जी की संवेदनशीलता और संघर्ष को दर्शाती उनकी प्रसिद्ध कविता का उल्लेख करते हुए कहा—
“भरी दुपहरी में अंधेरा,
सूरज परछाई से हारा…”
अंतरतम का नेह निचोड़े,
बुझी हुई बाती सुलगाए...
आओ फिर से दिया जलाए
आओ फिर से दिया जलाए ।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाते हैं।
जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यशाला में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, नारायण चोपड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री तरुण स्वामी, किशन चौधरी, विनोद करोल, सुनीता हटीला, झमकू देवी, गोपाल अग्रवाल, मंजुषा भास्कर, चंद्रशेखर शर्मा, रघुवीर प्रजापत, विनोद धवल, अशोक मीणा, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा, पार्षद रामदयाल पंचारिया, भंवरलाल साहू, शिव पडिहार, प्रमोद सिंह शेखावत, नंदकिशोर गहलोत, संजय गुप्ता, अनूप गहलोत, विकास सियाग, किशोर आचार्य, मांगीलाल बिश्नोई, जितेंद्र भाटी, प्रदीप उपाध्याय, अशोक कच्छवा, जे.पी. व्यास, हिमांशु टाक, ताराचंद गहलोत, दीपक यादव, मुकेश ओझा,सुभाष वाल्मीकि, पुखराज स्वामी, आदित्य सिंह भाटी, गोविंद सारस्वत, जसकरण मारु, आदित्य सिंह भाटी, निशांत गौड़, गजेन्द्र सिंह भाटी सहित पार्टी पदाधिकारी, पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...