bahubhashi.blogspot.com
17 जुलाई 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भारतीय सिंधु सभा
16.07.2025 बुधवार
बीकानेर
चालीहा महोत्सव 2025 का शुभारंभ, बैनर का किया विमोचन
सिंधी भजनों पर झूमे श्रद्धालु
रथखाना, पवनपुरी, धोबी तलाई, मुक्ता प्रसाद नगर में हुए आयोजन
सिंधी समाज के इष्ट देव झूलेलाल जी के 40 दिवसीय चालीहा महोत्सव का 16 जुलाई को संकल्प के साथ शुभारंभ हुआ। रथखाना, पवनपुरी, धोबी तलाई, मुक्ता प्रसाद नगर में हुए आयोजन। झूलेलाल जी के मंदिरों में समाज के महाराज ने विधिवत रूप से श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया।
संत कंवर राम सिंधी सेवा ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल व मातृ शक्ति सत्संग मंडल के संयुक्त तत्वावधान में इष्ट देव झूलेलाल के चालीस दिन तक चलने वाला चालीहा महोत्सव 2025 आज 16.07.2025 बुधवार को धोबी तलाई के संत कंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट में विधि-विधान से प्रारंभ हुआ।
मातृ शक्ति सतसंग मंडली के सदस्यों द्वारा चालीहा महोत्सव 2025 के बैनर का विमोचन किया गया। यह महोत्सव 16 जुलाई 2025 से 24 अगस्त 2025 तक मनाया जायेगा। इस महोत्सव में सिंधी समाज के महिला-पुरुष चालीस दिन तक कठोर व्रत कर अपने इष्ट देव का आह्वान करेंगे। आज के कार्यक्रम में देवी नवानी, लता सदारंगानी, रूक्मणी नवानी, पूनम गुवालानी, रेखा हेमनानी द्वारा ईष्ट देव के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। दादी कलावती, पूनम टिकयानी, रजनी गुवालानी व निर्मला हरवानी ने पुष्प अर्पित किए।
भारती गुवालानी, वर्षा लखानी, मधु सादवानी, कमला सदारंगानी, भारती गुवालानी व दादी रूकमणी ने सिन्धी भजनों की प्रस्तुति दी। गुंजन खतूरिया, शालू खत्री, लता आस्वानी व बाल दर्शना, यश ने अपनी उपस्थिति दी। सेवादार हरीश वलीरमाणी ने कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।
भारतीय सिंधु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि महोत्सव में समाज के सदस्य अपनी मनोकामना की सिद्धि हेतु व्रत करने की प्रतिज्ञा लेते हैं। जिनकी मनोकामना पूरी हो चुकी होती है वह अपना संकल्प पूर्ण करते है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...