bahubhashi.blogspot.com
28 मई 2025 बुधवार
खबरों में बीकानेर
बीकानेर : तिरंगा यात्रा निकाली, सेना के शौर्य और पराक्रम की गाथा गाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा निर्देश और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का पूरे विश्व में परचम फहराने हेतु भारतीय जनता पार्टी रानी बाजार मंडल बीकानेर द्वारा तिरंगा यात्रा का एक भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा रानी बाजार मंडल के पंचमुखी हनुमान मंदिर से रवाना हुई । रानी बाजार मंडल के मण्डल अध्यक्ष मुकेश सैनी ने बताया कि यह यात्रा पंचमुखा हनुमान मंदिर से रवाना होकर बागीनाड़ा हनुमान मंदिर तक गई। इस यात्रा का कई जगह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।जिसमें बीकानेर शहर के बहुत ही गणमान्य लोग उपस्थित रहे । बीकानेर के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस तिरंगा यात्रा में चंपालाल गेधर (प्रदेश अध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा),सुमन छाजेड़ (जिला अध्यक्ष बीकानेर शहर), राजेन्द्र पंवार (उप महापौर नगर निगम बीकानेर), श्याम सिंह हाड़ला, राजाराम सिंगड़, कर्नल हेमसिंह, मुकेश सैनी (मंडल अध्यक्ष रानी बाजार), धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी (पूर्व महामंत्री रानीबाजार), अरुण सोलंकी(महामंत्री रानीबाजार मंडल), जसवंत सिंह सोलंकी(महामंत्री रानीबाजार मंडल), मुकेश बन (उपाध्यक्ष रानीबाजार मंडल), राजेश पंडित (उपाध्यक्ष रानीबाजार मंडल), सुरेश छींपा( मंत्री रानीबाजार मंडल), ओमप्रकाश खत्री(मंत्री रानीबाजार मंडल), दिनेश भटनागर(मंत्री रानीबाजार मंडल), गोपाल मारू, बलविंदर यादव, गजेंद्र सिंह भाटी, तेजकरण गहलोत, पवन गहलोत, जामन लाल जी पार्षद, नरसिंह सेवग (पूर्व मंडल अध्यक्ष रानीबाजार मंडल), जेठमल सोनी, विवेक दावड़ा, चुन्नीलाल पंवार, महावीर गहलोत, जितेंद्र गहलोत, मनीष भोजक, रवि गहलोत, समस्त रानी बाजार मंडल के लोगों और गणमान्य महानुभाव और मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...