सिंधी समाज के निःशुल्क बाल संस्कार शिविर 2025 में हुई क्राफ्ट, चित्रकला, खेल, भाषण एवं लेखन प्रतियोगिता
28.05.2025 बुधवार को समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थित में समापन किया जायेगा। समापन में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के आयोजन के साथ बच्चों को प्रमाण पत्र व उपहारों का वितरण किया जायेगा।
bahubhashi.blogspot.com
27 मई 2025 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
भारतीय सिंधु सभा बीकानेर दिनांक 27.05.2025
*सिंधी समाज के निःशुल्क बाल संस्कार शिविर 2025 में हुई क्राफ्ट, चित्रकला, खेल, भाषण एवं लेखन प्रतियोगिता*
भारतीय सिंधु सभा महानगर बीकानेर व भारतीय सिंधु सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अमरलाल मंदिर ट्रस्ट रथखाना स्थित झूलेलाल मंदिर में आयोजित किये जा रहे सिंधी बाल संस्कार शिविर 2025 के सातवें दिन बच्चों का सिंधी भाषा का ज्ञान जानने के लिये भाषण व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन अशोक ठकवानी के सानिध्य में किया गया।
कांता वाधवानी, अशोक खत्री, नीतू मनसुखानी व वर्षा रामनानी निर्णायक मंडल में रहे।
महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि विगत एक सप्ताह से चल रहे निःशुल्क सिंधी बाल संस्कार शिविर का कल दिनांक 28.05.2025 बुधवार को समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थित में समापन किया जायेगा। समापन में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के आयोजन के साथ बच्चों को प्रमाण पत्र व उपहारों का वितरण किया जायेगा।
ईष्ट देव झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन मंदिर के सेवादार दौलत हरवानी के साथ राजेश केशवानी, प्रेम मामनानी, माया मनसुखानी व भारती चंदानी ने किया द्वारा किया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा आज बच्चों को प्रसाद रूपी अल्पाहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का कवरेज लाकेश मनसुखानी के द्वारा किया गया।
वर्षा रामनानी ने बच्चों को मेंहदी लगाना सीखाया। सिंधी शिक्षा मित्र सुरेश केशवानी ने बच्चों को गतिविधि आधारित सिंधी खेल खिलाने में सहयोग किया। नीतू मनसुखानी ने आर्ट एवं क्राफ्ट की जानकारी दी।


जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...