खबरों में बीकानेर
महिला स्वास्थ्यकर्मियों से किया संवाद, शपथ दिलाई

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
*बेटी बचाओ अभियान में योगदान के लिए महिला स्वास्थ्यकर्मियों से किया संवाद*
बीकानेर, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय टीबी क्लिनिक सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें अधिकारियों ने बेटी बचाओ अभियान में योगदान हेतु बीकानेर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की महिला स्वास्थ्यकर्मियों से संवाद किया। जिला पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ तथा आईईसी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक बीकानेर जॉन डॉ देवेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला नर्सिंग अधिकारी एवं एएनएम स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी है और महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करती है। विभाग को प्रयास करने चाहिए कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर प्राप्त करें और आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि मुखबिर योजना के तहत गर्भस्थ शिशु लिंग जांच या कन्या भ्रूण हत्या करने वालों की सूचना देने वाले को ₹3,00,000 इनाम का प्रावधान है। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच करने वालों की सूचनाओं को जुटा कर स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाने की अपील की। उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के महत्व को प्रतिपादित करते हुए बेटी बचाओ की शपथ दिलाई। सीएमएचओ डॉ पुखराज साध ने विभाग की सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने कन्या भ्रूण हत्या संबंधी सूक्ष्म सूचना जुटाने के साथ-साथ मातृत्व स्वास्थ्य सुधार पर भी चर्चा की। डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने भी अपना संदेश दिया। डॉ नवल गुप्ता ने बालिकाओं की शिक्षा के महत्व पर बात की और बालिकाओं के साथ दोहरे व्यवहार के विरुद्ध विचार रखें। जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण ने कहा कि जाने कितनी बेटियों को अल्ट्रासाउंड तकनीक निगल गई इसे रोकना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विभिन्न डिकॉय ऑपरेशन के वृतांत बताते हुए अल्ट्रासाउंड के दुरुपयोग, मुखबिर योजना, डिकॉय ऑपरेशन तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 एवं नियम 1996 तथा एमटीपी एक्ट की तकनीकी जानकारियां साझा की। वीडियो फिल्म प्रदर्शन द्वारा विषय की गंभीरता से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम में सहयोग भोजराज मेहरा व दाऊ लाल ओझा का रहा।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...