खबरों में बीकानेर
इंदिरानंद जी महाराज ने फूलों की होली का, श्रद्धालुओं ने लोक व्यंजन का आनंद लिया

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
इंदिरानंद जी महाराज ने फूलों की होली का, श्रद्धालुओं ने लोक व्यंजन का आनंद लिया
बीकानेर! होली की मस्ती पूरी तरह परवान पर छाई हुई है जिसमें आम जन के साथ-साथ साधु संत भी सराबोर हो रहें हैं । राजस्थान संस्कृत अकादमी एवं मां सरस्वती वेद आश्रम धीरज विहार नगर में भी फूलों की होली का आयोजन किया गया! इस अवसर पर भैरव गिरी मठ रानी बाजार के अधिष्ठाता इंदिरानंद जी महाराज भी उपस्थित हुए। उन्होंने होली के महत्व को बताते हुए कहा कि होली परस्पर प्रेम का त्यौहार है। हमें सदगीपूर्वक त्योहार मनाना चाहिए! किसी के साथ अभद्रता का व्यवहार नहीं करना चाहिए!
इस अवसर पर गुलाब के फूलों से होली के साथ सास्कृतिक आयोजन किया गया! जिसमें पं मुरलीधर पुरोहित, गायक राकेश बिस्सा, पं संतोष व्यास, लोकेश व्यास, पंडित उमेश किराड़ू, ने भजनों की प्रस्तुति दी ! बंशीलाल चौधरी, सुरेश किराड़ू, मनोहर पुरोहित, यशवंत व्यास, लोकेश मिश्रा हरीश बोहरा द्वारा लोक व्यंजन राबडिया उपलब्ध कराया गया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...