खबरों में बीकानेर
सिन्धी साहित्य समिति के होली स्नेह मिलन समारोह में हुआ नानक हिन्दुस्तानी का सम्मान

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिन्धी साहित्य समिति बीकानेर का होली स्नेह मिलन समारोह दिनांक 14.03.2025 शुक्रवार को रथखाना स्थित सिन्धी धर्मशाला में घूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष कमलेश सत्याणी ने की। मंच संचालन हासानंद मंघवानी ने किया। ईश्वर गोरवानी, राजू मोटवानी व सतीश रिझवानी के भक्ति गीतों ने समां बांध दिया। इस अवसर पर मान सिंह मामनानी, किशन सदारंगानी व वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश हिन्दुस्तानी ने अपना उदबोधन दिया।
इस अवसर पर हाल ही में निर्मोही सम्मान से सम्मानित किये गये समाज के वयोवृद्ध सदस्य रंगकर्मी नानक हिन्दुस्तानी का समिति की तरफ से शाल पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। विजय ऐलानी, लक्ष्मण किशनानी, तेजप्रकाश वलीरमाणी, हंसराज मूलचंदानी, सुरेश केशवानी आदि ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष हेमंत गोरवानी द्वारा अतिथियों को धन्यवाद अर्पित किया गया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...