खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
जेठानी के अवैध संबंध बने देवरानी की हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर।
जेठानी के अवैध संबंध देवरानी की हत्या का कारण बन गए । प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार किया गया है । मामला शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरो को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मुक्ता प्रसाद थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी कावेंद्र सागर ने बताया कि एकता नगर में मनीषा नाम की विवाहिता को उसकी ही जेठानी सुमन ने अपने प्रेमी गोपाल के साथ मौत के घाट उतारा। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या स्थल से जुटाए साक्ष्य के आधार पर पता चला है कि हत्या के आरोपी गोपाल ने मनीषा के सिर पर हथौड़े से तीन वार किये। जिससे उसकी मौत हो गई और उसके बाद उसे जला दिया। हत्यारे और मनीषा की जेठानी के बीच अवैध संबंध का मामला सामने आया है। एसपी ने बताया कि मनीषा गोपाल और सुमन के अवैध संबंधों के बारे में जानती थी और सुमन को इस बात का डर था कि वह कहीं परिवार वालों को इसके बारे में नहीं बता दे। इसके बाद उसने गोपाल के साथ मनीषा की हत्या का प्लान बनाया और 7 मार्च को उसने सुबह करीब 11:00 बजे इस घटना को अंजाम दिया। सागर ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से एसआईटी का गठन किया गया थाl जिसमें 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल रहे।प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी,मुक्ता प्रसाद थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह,साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव भी मौजूद रहे।गौरतलब रहे की 7 मार्च को एकता नगर में एक महिला का अधजला शव मिला था इसके बाद पुलिस को हत्या की आशंका पर जांच पड़ताल की गई थी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...