खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
बीकानेर : एमजी रोड पर शू स्टोर में लगी आग
बीकानेर। बारिश के दौरान बीच बाजार एक शू स्टोर में आग लग गई । घटना शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र की है। जहां एक दुकान से आग की लपटें उठती देख अफ़रा तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक महात्मा गांधी मार्ग पर बाटा वाली गली स्थित सन्त शू स्टोर में लगी आग़ की लपटे तेज थी जिसे देखकर लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है की बरसात के कारण यह शॉर्ट सर्किट हुआ। बाद में अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । हालांकि खबर लिखे जाने तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई कि इस आग में कितना नुकसान हुआ है। कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आसपास के क्षेत्र को खाली करवाने के प्रयासों में जुट गई । आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...