खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
(इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स)
पत्रकारों की यात्रा : सुरक्षा कानून व अन्य मांगों को लेकर निकाली जाएगी समर्थन यात्रा
*सिरोही के अम्बा माता मंदिर से प्रारंभ होकर संभाग के विभिन्न जिलों / विधानसभाओं से होते हुए , अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित तनोट माता मंदिर पर होगा यात्रा का समापन*
*अंतिम दिन आयोजित होगा संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन जिसमें सैकड़ों पत्रकारों सहित देश के ख्यातनाम कलमकार भी लेंगे भाग*
जयपुर।
अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में संगठन के प्रदेश सचिव एवं जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करनोत के नेतृत्व में पत्रकार सुरक्षा कानून सहित अन्य मांगों को लेकर समर्थन यात्रा निकाली जा रही है।
यह यात्रा सिरोही से प्रारंभ होकर जालोर , बाड़मेर , बालोतरा , पाली , जोधपुर शहर , जोधपुर ग्रामीण और फलोदी जिले से होते हुए जैसलमेर पहुंचेगी।
मार्ग में आने वाले सभी जिला मुख्यालयों, विधानसभा क्षेत्रों व उपखंड पर जिला कलेक्टर , एसडीएम , जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
इस समर्थन यात्रा का अंतिम पड़ाव अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित जैसलमेर के प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर पर होगा।
अंतिम दिन जैसलमेर में जोधपुर संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
जिसमें संभाग के सैकड़ों पत्रकारों सहित देश के ख्यातनाम कलमकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा हैं।
शीघ्र ही समर्थन यात्रा की तिथि व कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी से आप सभी को अवगत कराया जाएगा।
आगामी दिनों में इसी तर्ज पर आई एफ डब्ल्यू जे पत्रकार संगठन द्वारा अन्य संभागों में भी समर्थन यात्रा निकाली जाएगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...