खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
पत्रकार संगठन की मीटिंग में हुए महत्वपूर्ण निर्णय
जोशी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत
*संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष अरुण जोशी को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में किया गया मनोनीत*
*अरूण जोशी की अनुशंसा पर पाली इकाई का हुआ पूर्नगठन संदीप खिंवाड़ा जिला अध्यक्ष तथा सुभाष रोहिशवाल को महासचिव पद पर किया गया मनोनीत।*
पाली।
संगठन के विस्तार और पत्रकारिता के हितों की रक्षा कैसे की जाए जिसे लेकर प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी आज पाली पहुंचे।
सोमवार को पेंशनर सभा भवन में आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत, और प्रदेश कोषाध्यक्ष नकुल शर्मा , प्रदेश सचिव व जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रमसिंह करनोत , सिरोही जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत पाली पहुंचे जहां पर पाली पत्रकारों की ओर से उनका स्वागत अभिवादन किया गया । इस दौरान प्रदेश महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत ने पत्रकारिता के अधिकार एवं उनके हितों के बारे में जानकारी दी , तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में कई स्थानों पर पत्रकारों पर बेवजह कानूनी कार्यवाही की गई है जिसे लेकर संगठन संघर्ष कर रहा है और साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने के लिए सरकार से पूर्व जोर मांग कर रहा है ।
प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने वरिष्ठ पदाधिकारी तथा वर्तमान जिला अध्यक्ष अरुण जोशी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद पर मनोनीत किया।
अरुण जोशी की अनुशंसा पर कार्यकारिणी का पूर्नगठन किया जिसमें अध्यक्ष पद पर फर्स्ट इंडिया न्यूज़ संवाददाता संदीप राठौड़ खिंवाड़ा व एनडीटीवी के संवाददाता सुभाष रोहिशवाल को जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने पूर्नगठन की इस प्रक्रिया में अपनी सहमति दर्शाते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला अध्यक्ष और महासचिव का स्वागत किया।
अध्यक्ष संदीप राठौड़ ने अपने मनोनयन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पाली जिले के मीडिया परिवार के लिए वह हमेशा तत्पर खड़े रहेंगे, जिले में आ रही पत्रकारों की विभिन्न समस्या को धरातल पर लाकर अधिकारियों को अवगत करवाएंगे।
बैठक में नीलम शर्मा हुक्मनामा, मनोज शर्मा वरिष्ठ पत्रकार ,श्याम चौधरी न्यूज 18 , राजीव अग्रवाल दैनिक नवज्योति ,धर्मेंद्र वैष्णव राष्टदूत , सिकंदर खान गुड टाइम्स ,शेखर राठोड़ , जितेंद्र कच्छवाह दैनिक जन-गण , हस्तपाल सिंह जनटीवी ,
भैराराम ,चेनाराम दैनिक भास्कर ,मुकेश राजा न्यूज फार इंडिया ,कुलदीप पवार नमस्कार जनता, कैलाश, दिनेश चौहान पन्नालाल चौहान न्यूज इंडिया, जितेंद्र खोड़, अशोक सिंह, अजय जैन,चेनाराम, अनवर खान, बीएल भाटी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...