जैसलमेर । जैसलमेर में रेत के बड़े-बड़े टीलों और मीलों फैले रेगिस्तान की तस्वीर इन दिनों बदली हुई है। इन दिनों तेज बारिश के दौर ने रेगिस्तान में समंदर के जैसा मंजर बना दिया है।
पानी के लिए तरसने वाले रेगिस्तान में इन दिनों नदियां बह रही हैं। बारिश ने ऐसा नजारा बदला है कि मानो रेगिस्तान समंदर में तब्दील हो चुका हो। जैसलमेर में इन दिनों जोरदार बारिश में सब कुछ तहस-नहस हो रहा है, सड़क पर गाड़ियां थम चुकी हैं, रफ्तार पर ब्रेक लग चुका है।
रेगिस्तान में बस हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस बारिश ने सैकड़ों पशुओं समेत 3 लोगों की जान भी ले ली है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे जैसलमेर जिले में बारिश से हालात बद से बदतर हो चुके हैं। साल 2006 के बाद पहली बार शहर में ऐसी बाढ़ आई है, जिसने सब कुछ तबाह बर्बाद कर दिया है। जिले में अगस्त महीने में 2016 के बाद पहली बार इतना पानी बरसा है।
हिस
युगपक्ष






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...