बीकानेर, 8 अगस्त। इंडियन ऑयल की ओर से गुरुवार को कल्ला इंडेन के तत्वावधान में मुरलीधर कॉलोनी स्थित एसडीपी स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में कलाकारों ने नाटक के माध्यम से एलपीजी बुकिंग नबर, एलपीजी लीकेज नंबर, छोटू सिलेंडर, कंपोजिट सिलेंडर तथा कुक टॉप के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में वितरक राकेश कल्ला तथा प्रधानाध्यापिका सीमा पुरोहित व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। वितरक राकेश कल्ला ने ग्राहकों से बेसिक सेफ्टी चेक , ईकेवाईसी और सुरक्षा होज पाइप को बदलने जैसी जानकारी साझा की।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...