आकाशवाणी पर विधायक व्यास की भेंटवार्ता, शुक्रवार को होगी प्रसारित
बीकानेर, 8 अगस्त। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास आकाशवाणी को दिए विशेष साक्षात्कार में राज्य सरकार के बजट में बीकानेर से जुड़ी घोषणाओं के सम्बन्ध में चर्चा की।
केंद्र के कार्यक्रम अधिशाषी, महेश्वर नारायण शर्मा के साथ हुई वार्ता में विधायक व्यास ने बजट में हर वर्ग के लिए किए गए प्रावधानों के बारे में बताया और कहा कि बजट में महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसान वर्ग के लिए सरकार ने अनेक घोषणाएं की हैं।
कार्यक्रम प्रमुख अमित सिंह ने बताया कि भेंटवार्त्ता में विधायक व्यास ने बीकानेर को इस बजट में दी गई सौगातों और बीकानेर में वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आकाशवाणी परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।
भेंटवार्ता का प्रसारण शुक्रवार प्रातः 08:30 बजे आकाशवाणी बीकानेर के चैनल 1395Khz, 101.6 FM और News on Air App पर किया जाएगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...