बीकानेर : मेडएज्यू ऑनलाइन पोर्टल का लोकापर्ण : पीजी स्टूडेण्ट्स की शैक्षणिक गतिविधियां होगी ऑनलाइन
2
तीन लोगों ने देहदान का संकल्प पत्र भरा
*बीकानेर, 8 अगस्त।*
एनएमसी के दिशा निर्देश की अनुपालना में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर द्वारा अपने पीजी विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों के ऑनलाइन संधारण, संरक्षण मॉनिटरिंग सहित अन्य उपयोगी कार्यों के लिए एक ऑनलाइन एमईडीईडीयू डॉट ओआरजी पोर्टल का निर्माण किया गया है। राजस्थान में ऐसा पोर्टल अपने स्तर पर बनाने वाला एसपीएमसी राजस्थान का प्रथम मेडिकल कॉलेज है ।
इस वेबसाइट का निर्माण महाविद्यालय के आई टी नोडल ऑफिसर डॉ. रजनीश विजय बरार ने किया है। डॉ. बरार ने इस वेबसाइट को कॉलेज एवं पीजी स्टूडेण्टस के निःशुल्क उपयोग हेतु समर्पित किया है।
डॉ. बरार ने बताया कि एनएमसी के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2023 के पंजीकृत पीजी विद्यार्थी जो एसपीएमसी से एमडी, एमएस, डीएम अथवा एमसीएच का कोर्स कर रहे है उनके लिए तीन वर्ष तक अपने लर्निंग एक्टिविटीज को ऑनलाइन रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है । विद्यार्थियों के साथ ही सभी विभागों से स्नातकोत्तर चिकित्सक शिक्षक भी इस पोर्टल में पंजीकृत है जो समय समय पर विद्यार्थियों के कार्यों का मुल्यांकन करेगें।
2
तीन लोगों ने देहदान का संकल्प पत्र भरा
बीकानेर, 8 अगस्त।
गुरूवार को सरदार पटेल मेडिकल के प्राचार्य कक्ष में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व आईपीएस मदन गोपाल
मेघवाल की प्रेरणा से डॉ. अम्बेडकर चौक, पाबू बारी के बाहर रहने वाले 50 वर्षीय रूख्मा देवी ओर उनके 57 वर्षीय पति रवीन्द्र कुमार सिद्धार्थ पु़त्र श्री स्व. भूराराम तथा नत्थूसर बास निवासी 60 वर्ष के सुधीरचंद पुत्र श्री सोहनलाल ने मरणोपरांत अपने देह को दान करने का संकल्प पत्र भरा।
महाविद्यालय के शरीर रचना विभाग की डॉ. गरीमा खत्री ने बताया कि दिनांक 8 अगस्त 2024 तक कुल 514 देहदान प्रपत्र प्राप्त हूए है उस में से 8 अगस्त 2024 तक कुल 67 बॉडी डोनेशन के रूप में प्राप्त हो चुकी है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...