आज सुनवाई भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 1.30 बजे होगी
पेरिस । पेरिस ओलंपिक में भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट की अर्जी पर अब शुक्रवार को सुनवाई होगी। उन्होंने अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ सीएएस में अपील दायर की थी, जिसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया। इसमें उन्होंने संयुक्त सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की है। सुनवाई के लिए खेल मामलों की कोर्ट ने विनेश को अपने वकील नियुक्त करने को कहा है।
बताया जा रहा है कि भारत सरकार से मामले के लिए एक वरिष्ठ वकील को नियुक्त करने की मांग की गई है, जो विनेश का पक्ष रखेंगे और मांग करेंगे कि उन्हें संयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए। सुनवाई भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 1.30 बजे होगी।
दरअसल, सीएएस में पहले गुरुवार को ही सुनवाई होनी थी। कॉर्ट ऑफ एर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट ने विनेश का पक्ष रखने के लिए 4 वकीलों की पेशकश की थी। इनके नाम जोएल मोनलुइस, एस्टेले इवानोवा, हैबिन एस्टेले किम और चार्ल्स एमसन है।
ये सभी पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए सीएएस के निःशुल्क वकील हैं, लेकिन भारतीय दल ने सुनवाई के लिए भारतीय वकील नियुक्त करने के लिए समय मांगा। इस पर कोर्ट ने उन्हें समय देते हुए सुनवाई अगले दिन यानी शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी।
कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट दुनिया भर में खेलों के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है। इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है।
1984 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय निकाय काम खेल से संबंधित विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाते का काम करता है। इसका मुख्यालय लॉज़ेन, स्विटजरलैंड में है।
हिस
युगपक्ष







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...