फ्रॉड : महिलाओं को प्रेग्नेंट करो, 25 लाख रुपए पाओ...!! ठगी का तरीका जान पुलिस भी हैरान
जयपुर। राजस्थान के मेवात क्षेत्र में साइबर अपराधियों का जमकर बोलबाला है। यहां के साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। इस बार ठगों ने बड़ा ही हैरान कर देने तरीका अपना है। इसके तहत इन ठगों ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट जॉब के नाम पर विज्ञापन दिया। इसमें लिखा कि महिलाओं को प्रेग्नेंट करने पर 25 लाख रुपए पाओ। इस दौरान बदमाशों ने यह विज्ञापन लोगों के पास सोशल मीडिया के जरिए भेजा। इस विज्ञापन के सामने आने के बाद पुलिस भी ठगों की नई करतूत से देखकर हैरान हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर आधियों को दबोच लिया है।
अपराधियों ने सोशल मीडिया के जरिए यह विज्ञापन देकर लोगों को फसाने का अनूठा तरीका निकाला। इसमें सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट जॉब के नाम पर विज्ञापन दिया। इसमें लोगों के मोबाइल पर संपर्क कर महिलाओं को प्रेग्नेंट करने पर 25 लाख रुपए का ऑफर दे रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गोपालगढ़ पुलिस ने डीग जिले के जंगली निवासी राजू पुत्र हसन, कन्होर निवासी राहुल पुत्र सपात और खालिद पुत्र हारून मेव को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुट गई है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...