बीकानेर। शहर में धर्म बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवक ने विवाहिता को धर्म बहन बनाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिये और यौनाचार करने लगा।
आरोपी ने अश्लील विडियों वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस
घिनौने अपराध में पीड़िता ने आरोपी दिनेश सोनी और उसकी मां-बहन को नामजद कराया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि साल 2018 में भादवा के महीने में में कोडमदेसर भैरू बाबा के पैदल गई थी। रास्ते में मेरा परिचय युवति से हुआ। वहां से आने के बाद उस युवति का मेरे घर में आना जाना हो गया। इसके बाद युबति की मां और उसका भाई दिनेश सोनी भी मेरे घर आने जाने लगे।
दिनेश मुझे अपनी धर्म की बहन कहता था। एक दिन दिनेश सोनी ने घर में घुस कर मेरे साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिये। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझे ब्लैकमेल करने के साथ देह शोषण करने लगा।
इस घिनौने काम में दिनेश की मां और बहन ने भी उसका सहयोग किया। नया शहर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर यह मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीनों ने मिलकर सहयोग किया था तथा परिवादी को ब्लेमेल कर साढे तीन लाख रुपये और लगभग 9 भरी सोना टुकडों टुकड़ों में लिये। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी को दी है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...