पानी में बह गई रोडवेज बस
युवक बहा, 18 जने पानी से घिरे
जयपुर । राजस्थान में सक्रिय हुए मानसून से हो रही भारी बारिश का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को राजसमन्द, बाड़मेर जालोर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली और अजमेर जिले में अति भारी वर्षा हुई। इन जिलों में बाढ़ के हालात रहे। मौसम केन्द्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश नसीराबाद, अजमेर में 165 और पश्चिमी राजस्थान के मोहनगढ़, जैसलमेर में 260 और पाली में 257 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जैसलमेर के 868 साल पुराने सोनार दुर्ग की बुर्ज से लगती दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर जाने से दहशत का वातावरण बन गया।
पाली जिले में पाली, सोजत और मारवाड़ जंक्शन उपखण्ड पर अब तक औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। पाली में अब तक 588, सोजत में 606 और मारवाड़ जंक्शन में 560 एमएम बारिश हुई है। हालांकि, सोमवार को हुई भारी बारिश से पाली और सोजत कस्बे में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। पाली में 70 से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न है।
पानी में बह गई रोडवेज बस
मालपुरा क्षेत्र के टोरडी गांव के समीप
सोमवार देर रात एक रोडवेज पानी में बह गई। इसमें चालक की मौत हो गई। वहीं सोमवार शाम क्षेत्र में बही एक महिला व एक युवती की तलाश अभी तक जारी है। पुलिस के अनुसार टोरड़ी सागर की अधिक की चादर चलने से पानों का बहाव सड़क पर बहुत तेज हो गया, जिसमें देर रात रोडवेज बस को लेकर चालक मुकेश कुमार निवासी दत्तोब टोडारायसिंह से आ रहा था। एक टायर चादर के तेज बहाव में पुलिया से नीचे उतर जाने बस पानी में फंस गई। चालक बस से रस्सी को पकड़ कर ही कूद गया, जिससे वह असंतुलित होकर पानी में बह गया।
चालक की कूदने के बाद बस भी तेज बहाव के चलते वह गई। इसी प्रकार बागड़ी गांव के निकट सोमवार शाम दो एक महिला व युवती बह गई, जिनका मंगलवार शाम तक कोई पता नहीं लगा।
नागौर में मकान ढहा, बालक की मौत
नागौर जिले के मूण्डवा उपखंड क्षेत्र के भटनोखा गांव में बारिश के दौरान सुभाष मेघवाल का मकान कह गया, जिसमें दो बच्चों सहित तीन जने घायल हो गए। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से तीनों को बाहर निकाला। घटना में घायल आठ बषीय बालक मोहित की स्थिति गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए नागौर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पानी के बहाव में युवक बहा, 18 जने पानी से घिरे
पाली जिले का खारड़ा बांध ओवरफ्लो होने के बाद बांती नदी में पानी चलने से जोधपुर जिले की लूनी तहसील के कई गांव मंगलवार को जलमग्न हो गए। कांकाणी में गोदारों की ढाणी के पास रपट में एक युवक बह गया। वहीं, करन्याली गांव में 18 से अधिक ग्रामीण पानी से पिर गाए। पुलिस के गोताखोर पानी में बहे युवक व पानी से घिरे लोगों को रेस्क्यू करने में जुटे हुए हैं।
खाळ में बहने से बालक की मौत
बूंदी हिंडौली के दखलाना थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुरा में सोमवार शाम को नहाते समय एक एक बालक की खाल में बह जाने से डूबने से मौत हो गई। थाना प्रभारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि बालापुरा निवासी तेरह वर्षीय चीनू पुत्र कदीर नहाते समय पैर फिसलने से खाह में बह गया।
दो दिन में आएगा सूरतगढ़ क्षेत्र में
घग्घर नदी का पानी
श्रीगंगानगर ।
शिवालिक की पहाडियों में हो रही बरसात से राजस्थान की घग्घर नदी में पानी की आवक की संभावना जताई जा रही है। ईस्केप स्टकर के गेट खोलकर इंदिरा गांधी नहर में पानी चलाया जा रहा है। वही, नाली बेड में 2641 क्यूसेक पानी चलाया जा रहा है। मंगलवार शाम को घग्घर नदी का पानी हनुमानगढ़ जिले के पीलीचंगा क्षेत्र तक पहुंच गया था। सूरतगढ़ क्षेत्र में घग्घर नदी का पानी दो दिन में आने की उम्मीद है।
ट्रेनों में फंसे यात्रियों को बसों से जोधपुर लाए: 4 ट्रेनें नहीं चलेंगी, १ आंशिक रद्द ; 14 के मार्ग बदलने पड़े
जोधपुर रेल मंडल के केरला-पाली-बोमादड़ा यार्ड में जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित 26 बसों में 1870 रेल यात्रियों को जोधपुर लाया गया। जल भराव के कारण 4 ट्रेने रद्द, 9 आशिक रह और 14 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए तथा बिलाड़ा पीपाड़ रेलखंड में भी पटरियों पर जल भराव होने के कारण 6 ट्रेनों को रद्द किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...