2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️
औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅
खबरों में बीकानेर 📰
ईदुलफितर का पर्व उल्लास के साथ मनाया
बड़ी ईदगाह सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक नमाज
बीकानेर, 11 अप्रैल। रमजानुल मुबारक माह के रोजा रखकर ईबादत के बाद गुरुवार को खुशी का पर्व ईदुलफितर उल्लास के साथ मनाया गया।
बड़ी ईदगाह सहित अनेक ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की दो रकात नमाज मय 6 तकबीर अदा की गई तथा वतन में खुशहाली, एकता व प्रगति की दुआ की गई। अनेक धर्मों के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारक बाद दी गई।
मुबारक बाद देने वालों का सेवइयों की खीर, मिठाई व बच्चों को ईदी का उपहार देकर स्वागत किया गया।
जिला कलक्टर, नम्रता वृष्णि पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी सहित अनेक प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों, विभिन्न थानों के थाना अधिकारियों ने ईदगाह स्थल व शहर में कानून एवं व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। ईदगाह के बाहर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद, पूर्व आई.पी.एस. मदन गोपाल मेधवाल सहित अनेक कांग्रेस व भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के सदस्यों व पार्षदों ने ईद की मुबारक बाद दी।
नया शहर थाने के पास स्थित बड़ी ईदगाह में शहरकाजी शाह नवाज हुसैन ने सामूहिक नमाज अदा करवाई। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाफिज फरमान अली ने तकरीर में रोजा, ईद की अहमियत बताई तथा बीकानेर की तरह समूचे विश्व में आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द व प्रेम तथा बरक्कत के लिए खुदा से दुआ की। बड़ी ईदगाह के साथ गंगाशहर मार्ग की दो तथा ग्रामीण व कस्बा क्षेत्र की ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
नमाज के नमाजियों ने अपने पूर्वजों के कब्र पर जाकर पुष्प व धूपबती चढ़ाई तथा उनकी रूह की शांति की दुआ की। गरीबों, यतीमों, लावारिसों व लाचारों को फितरा व खैराद के रूप में नकदी, वस्त्र व खान पान की वस्तुएं दी ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...