✍️
शिक्षिका के पुत्र से ठगी : एटीएम कार्ड बदल एक लाख से ज्यादा ठगे
अजमेर। अजमेर शहर में सक्रिय एटीएम कार्ड बदलकर वारदात अंजाम देने वाली गैंग के शातिर बदमाशों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर सरकारी टीचर के बेटे को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदलकर अकाउंट से विभिन्न ट्रांजेक्शन कर 1 लाख 5 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात का पता टीचर के मोबाइल पर रकम विड्राल के मैसेज से पता चला। पीड़ित महिला टीचर ने कोतवाली थाने में बदमाशों के खिलाफ शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कर कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना पुलिस से प्राप्त जानकरी के अनुसार हाथीभाटा निवासी सपना बड़गुजर ने अज्ञात शातिर ठगों के खिलाफ थाने पर शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित महिला सपना ने बताया कि उनका बेटा युवराज सिंह हाथीभाटा स्थित जीपीओ के सामने एटीएम पर गया था। वहां एक अज्ञात व्यक्ति ने बेटे को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़ित महिला ने बताया कि शातिर ठगों ने अकाउंट से विभिन्न ट्रांजैक्शन के जरिए 1 लाख 5 हजार रुपए विड्रोल कर लिए। महिला ने बताया कि एटीएम से निकलते वक्त अज्ञात बदमाश को उसके बेटे ने सफेद कलर की कार में टोपी लगाकर जाते हुए देखा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी के निर्देश पर मामले की जांच एएसआई भगवान सिंह को सौंपी है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...