✍️
राजस्थान : नाकाबंदी कर लाखों का अवैध अफीम डोडा चूरा पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच की सूचना पर भीलवाड़ा जिले की मांडल थाना पुलिस की टीम ने नाकाबंदी में एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार जोधपुर निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाया गया 43 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा से भरे दो कट्टे जब्त किए हैं। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपए है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि राज्य के कुछ तस्कर मध्य प्रदेश से थोड़ी- थोड़ी मात्रा में निजी वाहनों द्वारा अवैध मध्य पदार्थ लाकर खपा रहे है। टीम को सूचना मिली थी दो युवक मध्य प्रदेश के नीमच से मादक पदार्थ ला रहे हैं। क्राइम ब्रांच की सूचना पर थाना पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर बताए गए नंबर की संदिग्ध कार को रुकवाया। कार की तलाशी में उसमें रखे प्लास्टिक के दो कट्टों से 43.600 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। इस पर पुलिस ने कार सवार राकेश मेघवाल, सद्दाम हुसैन निवासी पीपाड़ जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...