✍️
आग का गोला बने कंटेनर से कूदकर ड्राइवर व खलासी ने बचाई जान, लाखों के एसी जले
जयपुर से भीलवाड़ा की तरफजाते समय कंटेनर में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि मामले में जांच की जा रही है।
अजमेर। अजमेर से गुजर रहे नेशनल हाईवे संख्या 48 पर कामखेड़ा के निकट उस समय अफरा-तफरी मच गई जब महादेव होटल के सामने शुक्रवार सुबह एयर कंडीशनर से भरा कंटेनर घूंधू कर जलने लगा। कुछ ही मिनटों ने आग ने भयंकर रूप ले लिया। कंटेनर के ड्राइवर और खलासी ने कूद अपनी जानबचाई। प्रथम दृष्टयता आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
आग की सूचना पर मौके पर पहुंची श्रीनगर थाना पुलिस ने गैस प्लांट की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से काबू पाया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-48 पर कामखेड़ा के निकट महादेव होटल के सामने चलते कंटेनर की केबिन में अचानक आग लग गई। आग देख ड्राइवर और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। श्रीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि कंटेनर एयर कंडीशनर से भरा हुआ था।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...