✍️
एक्सीडेंट : कार पलटने से यूपी के एक युवक की मौत
जयपुर।
जिले के बगरू थाना इलाके में कार पलटने से एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि वह दोस्तों के साथ होटल पर खाना खाकर हॉस्टल लौट रहा था और चालक के कार को तेज रफतार दौड़ाने के कारण डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार घायलों को इलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया गया था।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एसआई भोपाल सिंह ने बताया कि हादसे में कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी मानव गुप्ता (24) की मौत हो गई, जो दहमी कला बगरू में हॉस्टल में रहकर मणिपाल यूनिवसिर्टी से बीबीए सैकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। जो रात को अपने दो-तीन दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए हॉस्टल से निकला था। कार में बैठकर सभी दोस्त बड़ के बालाजी में स्थित प्रेम सागर होटल में खाना खाने गए थे।
रात डेढ बजे कार से वापस हॉस्टल लौट रहे थे। बड़ के बालाजी से थोड़ा आगे चालक के कार को ओवर स्पीड चलाने के कारण डिवाइडर से टकरा गई। टकराते ही कार डिवाइडर
पर चढ़कर पलटी खा गई।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...