*खबरों में बीकानेर*
कोलायत के विकास के लिए भाटी का जनसम्पर्क
बीकानेर, 11 नवम्बर। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने श्रीकोलायत के विकास के अपने विजन को बताकर आज जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत की।
भाटी ने सभी ग्राम वासियों को छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी।
*इन गांवों में किया जनसम्पर्क*
ऊर्जा मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी भाटी ने आज लाम्माणा मूलवान, लाम्माणा भटियान, बाला का गोल, शरह लबायत, खाखूसर, खेतोलाई मूलवान, खेतोलाई भुर्ज, खेतोलाई शिम्भू,शरह सडायत, भाणेका गांव, नया गांव, रावनेरी, छनेरी, कन्या बधां, मोडिया व नोखड़ा में जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान सरपंच, पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...