भाजपा ने लिया सबके साथ सबके विकास का संकल्प, जारी किया घोषणा पत्र
बीकानेर। भाजपा ने गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 नाम दिया गया है आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र जारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,वसुंधरा राजे, सीपी जोशी, अर्जुनराम मेघवाल सहित कई बड़े दिग्गज नेताओं की उपस्थिती में जारी हुआ यह पत्र सबका साथ सबके विकास पर केन्द्रीत रहा।
सबसे बड़ी घोषणा कांग्रेस राज में हुए घोटालों की जांच के लिए एसआईटी गठन की है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि हमारी सरकार आने पर पेपर लीक मामलों की त्वरित जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया जाएगा।
साथ ही केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...