जिला निर्वाचन अधिकारी ने पर्यवेक्षकों के साथ देखी ईवीएम कमिशनिंग
मतगणना और मतदान दल रवानगी स्थल का भी किया निरीक्षण
बीकानेर,16 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के सामान्य पर्यवेक्षकों, पुलिस पर्यवेक्षकों के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज में ईवीएम की कमिशनिंग प्रकिया का निरीक्षण किया।
सभी पर्यवेक्षकों ने विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम, डाक मतपत्र संग्रहण केंद्र, विधानसभा वार मतगणना कक्ष, मीडिया केंद्र, पर्यवेक्षक कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाएं देखीं।
मतदान दल रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम, डिस्पैच रुम मतगणना सहित अन्य व्यवस्थाएं देखीं और सुझाव दिए।
इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षक राहुल जैन, भूपेश चौधरी, शिव अनंत तायल, सहित पुलिस पर्यवेक्षक तृप्ति भट्ट मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब तक की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की और बकाया व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा देवठिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जगदीश प्रसाद गौड़, नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ, कोषाधिकारी धीरज जोशी, उपनिदेशक सांख्यिकी सुशील कुमार शर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...