बिजली बंद : शुक्रवार को शहर के इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी
बीकानेर
11 केवी के रख-रखाव के लिए 17 नवम्बर को विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग समय बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बीकेईएसएल के अनुसार, इस दौरान प्रातः 08:00 से 11:00 बजे तक उदयरामसर गांव, बाईपास रोड, उदयरामसर रेलवे स्टेशन, एन.एच. 89, धारनिया पेट्रोल पंप, चंडोक पेट्रोल पंप, हनुमान मंदिर और ग्रामीण बरसिंहसर बाईपास, जयपुर रोड बाईपास और ग्रामीण (एग्रे कनेक्शन), दादाबाड़ी मंदिर और ग्रामीण (एग्रे कनेक्शन), उदयरामसर कृषि का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
इसी तरह प्रातः 8:00 से 10:00 बजे तक वैशाली पुरम, 220 केवी जीएसएस (बैक साइड एरिया), द्वारकापुरी, तिलक नगर का कुछ हिस्सा, पी.एच.ई.डी. नंबर 1, विष्णु नगर, पूर्णाराम भट्टा, बीएसएफ का क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...