'मुझे याद आता है बचपन सुहाना' का लोकार्पण
बीकानेर 15 नवंबर 2023
अदब सराय बीकानेर द्वारा बीकानेर के जाने-माने वरिष्ठ शायर लेखक वली मोहम्मद ग़ौरी रज़वी 'वली' के पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी एवं साहित्यगार प्रकाशन जयपुर की तरफ से प्रकाशित पहले बाल कविता संग्रह 'मुझे याद आता है बचपन सुहाना' का लोकार्पण समारोह बाल दिवस के अवसर पर स्थानीय महारानी सुदर्शन आर्ट गैलरी नागरी भण्डार में नगर के साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में सफलता के साथ संपन्न हुआ।
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा ने कहा वली ग़ौरी की बाल साहित्य की पुस्तक बाल मनोविज्ञान की दृष्टि से खरी है।
समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि समालोचक डॉ. उमाकांत गुप्त ने कहा कि लेखक वली ग़ौरी ने इस पुस्तक के माध्यम से मूल्यों की शिक्षा दी है, जिससे बाल साहित्य एवं पुस्तक संस्कृति को बल मिलेगा।
लोकार्पण समारोह के विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता वरिष्ठ शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी ने कहा कि लोकार्पित कृति के माध्यम से बाल साहित्य की प्रासंगिकता को बढ़ावा मिला है।
युवा साहित्यकार संजय आचार्य 'वरुण' ने लोकार्पित कृति पर पत्र वाचन किया।
आगंतुकों का स्वागत करते हुए संस्कृति कर्मी शिक्षाविद् संजय सांखला ने कहा कि संग्रह पठनीय एवं उपयोगी है। संग्रह की कविताओं को शाला की प्रार्थना सभा में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर वली मोहम्मद ग़ौरी ने लोकार्पित संग्रह की कुछ चुनिंदा रचनाओं का वाचन करके श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। साथ ही दो नन्हीं बच्चियों शाइस्ता हुसैन और सुहाना चौहान ने संग्रह की कविताओं को पेश करके सभी से भरपूर दुआएं पाई।
अदब सराय संस्था की तरफ से शाइर लेखक वली मोहम्मद ग़ौरी को शॉल,साफ़ा,माल्यार्पण एवं साहित्यिक कृति भेंट करके अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। नागरी भण्डार पाठक मंच, अज़ीज़ आज़ाद लिटरेरी सोसायटी एवं राष्ट्रीय कवि चौपाल बीकानेर द्वारा भी वली मोहम्मद ग़ौरी को शॉल,माल्यार्पण एवं उपहार भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा ने संग्रह के शीर्षकों पर लिखी अपनी भावप्रद कविता वली मोहम्मद ग़ौरी को भेंट की।
अदब सराय संस्था ने नवाचार करते हुए समारोह में मौजूद नन्हें बालकों इमरोज़ ग़ौरी, ज़िया मोहम्मद बीकानेरी, सय्यद इमरान अली, अज़्मा कौसर, शाइस्ता हुसैन, सुहाना चौहान और अमान को लेखक एवं अतिथियों के हाथों से लोकार्पित कृति भेंट करवाके अनुकरणीय पहल की।
लोकार्पण समारोह में अनेक प्रबुद्धजनों ने भागीदारी निभाई। जिनमें वरिष्ठ शाइर ज़ाकिर अदीब, बुनियाद ज़हीन, मुफ़्ती अशफ़ाक़ उल्लाह ग़ौरी, डॉ. अजय जोशी, सरदार अली पड़िहार,डॉ. कृष्णा आचार्य, नेमचंद गहलोत,मोहम्मद मोईनुद्दीन मुईन,आत्माराम भाटी, गुलज़ार हुसैन,गुलफ़ाम हुसैन आही, कवयित्री इंद्रा व्यास, उर्दू व्याख्याता सईद अहमद,माजिद ख़ान ग़ौरी, ऑल इंडिया रेडियो के महेश उपाध्याय,शाइर इमदादुल्लाह बासित, जुगल किशोर पुरोहित, शमीम अहमद शमीम,राजाराम स्वर्णकार, किशन नाथ खरपतवार,हरिकृष्ण व्यास,एडवोकेट शमशाद अली, सागर सिद्दीक़ी, असद अली असद,अनीस अहमद, शिव दाधीच,अब्दुल शकूर बीकाणवी, हाजी सय्यद अख़्तर अली, साबिर गोल्डी, अब्दुल जब्बार जज़्बी,मोहम्मद आबिद ग़ौरी, ज़ाहिर हसन, मोहम्मद असलम एडवोकेट, मोहम्मद इरफ़ान रज़वी, सय्यद मोहम्मद जावेद, अब्दुल क़ादिर, रमीज ख़ान, सय्यद इरशाद अली, मोहम्मद अफ़ज़ल, मोहम्मद दानिश, साजिद हुसैन एवं वली मोहम्मद ग़ौरी के अनेक परिजन एवं दोस्त अहबाब मौजूद थे।
लोकार्पण समारोह का शानदार एवं सरस संचालन कवि-पत्रकार गिरिराज पारीक ने किया। सभी का शुक्रिया वरिष्ठ शायर इरशाद अज़ीज़ ने ज्ञापित किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...