चुनाव : पर्दे के पीछे : चुनावी सड़क पर कई मोड़ आए, वे रेवड़ी-वादे उत छोड़ गारंटी ले आए...
- मोहन थानवी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत अब आम मतदाताओं को काफी दिलचस्प मोड नजर आने लगे हैं। इन मोड़ों पर चुनावी नायक बीती ताहि विसार दे आगे की सुधि ले...के ठीक उलट अपनी-अपनी सहूलियत अनुसार इतिहास के पन्नों में दबी बातों को तोड़ते मरोड़ते हुए कहते और समझाते नजर आ रहे हैं। कभी मुट्ठीभर लोगों को मुट्ठी-मुट्ठी ही बांटी जाने वाली रेवड़ी इस राजनीतिक-कोहरे की सीलन से खराब हो चुकी है। अब सौगात के रूप में गारंटी सभी के सामने आ खड़ी हुई है।
आम मतदाता ऐसी बातों को बखूबी समझता है क्योंकि पब्लिक सब जानती है। ऐसा हम नहीं कह रहे यह तो पर्दे के पीछे और पर्दे के सामने गूंजने वाली कुछ आवाजों में से निकल कर आ रही है एक आवाज है। एक आवाज यह भी सुनाई दे रही है कि लक्की सेवन का अंक भूल जाओ तो क्योंकि अब हर चीज की गारंटी मिलेगी। और यह आवाज एक केंद्रीय मंत्री की है।
इसके अलावा एक स्वर यह भी सुनाई दे रहा है कि बुलडोजर बाबा बीकानेर आ रहे हैं। संभवतः वे राजस्थान के अन्य संभागों में भी सभाओं को संबोधित करेंगे। लोगों को अब इस गारंटी की आस है की बाबा कथित रूप से पनप रहे माफिया को नापने की बात अवश्य करेंगे।
लोग दबी जुबान में यह भी कहते सुने देते हैं की इस बात की गारंटी कोई नहीं ले रहा की दोनों प्रमुख दलों में अब ना तो अंतर्कलह है और न ही कोई धड़ेबाजी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...