स्थापना दिवस पर 60 वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान
ऑल रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन का 33वां स्थापना दिवस मनाया
बीकानेर
ऑल रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन का 33वां स्थापना दिवस 60 वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान कर भव्य रूप से मनाया गया । संगठन के आर के शर्मा ने बताया कि एसबीआई के उपमहाप्रबन्धक विजय कुमार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन एल पंचारिया ने की ।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष डा. एस एन हर्ष सहित बीकानेर इकाई अध्यक्ष एस पी सोबती, संरक्षक वाई के शर्मा योगी व सचिव के आर उपाध्याय ने मंच साझा किया ।
रेटिना सर्जन डा. अंशुमन गहलोत ने नेत्र रोग संबंधी उपयोगी जानकारी साझा की ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...