*खबरों में बीकानेर*
दल-बदल और समर्थन जुटाने में बीता नेता-कार्यकर्ताओं का धनतेरस का दिन, की मतदान अवश्य करने की अपील
बीकानेर
जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतने के लिए मैदान में डटे प्रत्याशियों का धनतेरस का दिन जहां जनसंपर्क कर अपने और अपने दल के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए बीता वही विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने कारण और विचारधारा के चलते एक से दूसरे दल में सदस्यता ले प्रवेश किया। वही नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए मतदान आवश्यक करें।
श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने सियाणा, नैणिया, खारा लोहान, नांदड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। और भाजपा प्रत्याशी अंशुमान सिंह ने कोडमदेसर सुरजडा नोखामदैया सहित विभिन्न गांवों में लोगों से संपर्क साधा। अन्य प्रत्याशियों ने भी विभिन्न गांवों में लोगों से मिलकर मतदान की अपील की।
उधर श्री डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऊपनी गांव में कुछ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थामा और सदस्यता ग्रहण की।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...