आज शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला के मुख्य आतिथ्य में डूंगर कॉलेज में करोड़ों के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण/शिलान्यास
सोमवार को महाविद्यालय के विकास को लगेंगे पंख।
डूंगर कॉलेज में करोड़ों के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण। सभी कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में होंगे संपन्न।
बीकानेर 08 अक्टूबर। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर पी जी महाविद्यालय में लोकार्पण एवं शिलान्यास का कार्यक्रम सोमवार 9 अक्टूबर को रखा गया है।
प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि कॉलेज के प्रताप सभागार में प्रातः 9 बजे होने वाले कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला वर्चुअल रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
एवम कार्यक्रम में आपदा प्रबन्धक मंत्री गोविन्द राम मेघवाल एवं ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 5 करोड़ की लागत से विभिन्न नवीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
इस अवसर पर नवीन ऑडिटोरियम का शिलान्यास भी संपन्न होगा। मीडिया प्रभारी ब्रजरतन जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के अतिरिक्त नगर के विभिन्न शिक्षा संस्थानों के प्राचार्य, संकाय सदस्य , विद्यार्थी सहित नगर की गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहेंगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...