बिग रोटी : पौने दो क्विंटल से ज्यादा भारी बिग रोटी राजस्थान में,
दुनिया की सबसे बड़ी रोटी का मिला खिताब
मोटे अनाज के लिए विख्यात राजस्थान अब दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने वाले प्रदेश के रूप में भी पहचाना जाएगा। ऐसा इसलिए की राजस्थान में सबसे अधिक टेक्सटाइल का उत्पादन करने वाला बांसवाड़ा जिला 185 किलो वजनी रोटी बनाकर अब इस रोटी को बनाने के दावे के साथ लिम्का बुक और गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज करवाने के प्रयासों में लग गया है। दवा यह भी किया जा रहा है की रोटी निर्माण की समस्त प्रक्रिया सोशल मीडिया पर लाइव की गई थी। पढ़ें (हिस) खबर...
भीलवाड़ा । टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में रविवार को दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने का दावा किया गया। 130
किलो आटा और दस किलो मैदे से 185
किलो वजनी रोटी तैयार हुई। रोटी विशेष भट्टी में सेकी गई, जिसमें करीब पांच घंटे लगे।
इसे गिनीज और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने की प्रक्रिया की जाएगी। शहर के हरिशेवा धाम में सुबह सवा ग्यारह बजे घी और कपूर से अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। 130 किलो आटा व 10 किलो मैदा गूथा गया।
बीस फीट के स्टील के बेलन से पांच जनों
ने रोटी बेली। दो हजार ईंटों से तैयार भट्टी में एक हजार किलो कोयले पर रोटी सेकी गई। शाम पौने पांच बजे रोटी तैयार हुई। उसके बाद वजन किया तो रोटी 185 किलो निकली।
रोटी तैयार करने में 15 किलो घी,
10 किलो तेल और पचास किलो पानी लगा। विभिन्न राज्यों के 21 हलवाई रोटी बनाने की प्रक्रिया से जुटे।
रोटी के टुकड़े कर पंचकूटा की सब्जी के साथ प्रसाद के रूप में आमजन को बांटा।
राजस्थान जनमंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक और गिनीज बुक में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
इसकी लाइव रिकॉर्डिंग हुई और सोशल मीडिया पर चलाया गया। भट्टी छह तवों को जोड़कर बनाई गई। आटा गूंथने के
बाद उसे भट्टी पर रखा गया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...