उपमहाप्रबंधक एसबीआई ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकन
बीकानेर
भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक विजय कुमार ने अपना घर आश्रम का अवलोकन किया | उपमहाप्रबंधक विजय कुमार ने आश्रम की सुविधाएँ देखी | अपनाघर आश्रम के संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम में आवास कर रहे प्रभु आवासियो को किस तरह एक दर्दनाक जिन्दगी से लाकर केसे अपना घर आश्रम में उनको एक नया जीवन प्रदान किया जाता है | उपमहाप्रबंधक ने आश्रम के सभी पदाधिकारियों एवम् कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए अपने शब्दों में कहा कि अपना घर आश्रम का कार्य बहुत ही अनुकरणीय है और यहाँ पर नर सेवा नारायण सेवा का अभूतपूर्व उदाहरण देखने को मिला | ये संस्था मानव सेवा का एक उदाहरण है यहाँ की संचालन व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था उत्तम है | साथ ही उन्होंने आश्रम अध्यक्ष अनंतवीर जैन को आश्रम में आवश्यकता की वस्तुओं की जानकारी प्रदान करने तथा उनको पूरा करवाने का आश्वासन दिया | इस मौके पर अपना घर आश्रम के सचिव अशोक मूंधड़ा, वाई. के. शर्मा योगी, भंवरलाल चांडक, डॉ.आशीष सोलंकी आदि मौजूद रहें |






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...