एमजीएसयू आयोजित करेगा अंतर विश्वविद्यालयी पश्चिम क्षेत्र महिला बास्केबाल टूर्नामेंट
भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली द्वारा सत्र 2023-24 के लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर को पश्चिम क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयी महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित कराने की जिम्मेदारी प्रदान की है।
मंगलवार को भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) द्वारा जारी कलेण्डर में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर को उक्त प्रतियोगिता आवंटित की गई है।
विश्वविद्यालय में स्थिति इण्डोर स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में उपलब्ध सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए उक्त प्रतियोगिता को आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...