हनुमानगढ़ में हुआ एमजीएसयू का संवाद अनुष्ठान
नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप किए गए परिवर्तनों की जानकारी साझा की
राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं मिशन 2030 के संदर्भ में व्यापक विचार विमर्श करने के उद्देश्य महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आज हनुमानगढ़ जिले के प्राचार्य के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने की।
हनुमानगढ़ स्थित एसकेडी विश्वविद्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलसचिव अरुण प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम की महत्ता बताई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में एसकेडी विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन दिनेश जुनेजा ने स्वागत उद्बोधन में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया।
विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुल सचिव डॉ विठ्ठल बिस्सा ने विश्वविद्यालय द्वारा नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप किए गए परिवर्तनों के बारे में महाविद्यालय प्राचार्य को अवगत कराया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजाराम कोयल ने विश्वविद्यालय में परीक्षा के संदर्भ में किया जा रहे नवाचारों के बारे में प्राचार्य को विस्तार से अवगत कराया।
एसकेडी विश्वविद्यालय के को-चेयर पर्सन वरुण यादव ने विश्वविद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...