रा.से.यो. के छात्र को नेशनल सोशल आईकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
भारत सरकार के नीति आयोग मंत्रालय से संबंधित यूथ सोशलग्राम के स्थापना दिवस पर देशभर से 23 उत्कृष्ठ समाज सेवको को नेशनल सोशल आईकॉन अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें राजस्थान से राष्ट्रिय सेवा योजना (ईसीबी एन.एस.एस. इकाई) के छात्र सचिव निहाल मेनारिया को टाउन हॉल में खिताब प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विमर्शानंद गिरि जी महाराज ,डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया, डॉ.अर्पिता गुप्ता, ओमप्रकाश गोदारा, हरिराम गोदारा, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सोशलग्राम के संस्थापक योगेश चौधरी व सहसंस्थापक अमित शर्मा व राष्ट्रिय अध्यश प्रियंका भारद्वाज ने निहाल को आईकॉन खिताब से नवाजा। वर्चुअल माध्यम से मेजर रिटायर्ड जर्नल जी.डी. बक्शी ने सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के प्राचार्य डॉ. मनोज कुड़ी रा.से.यो.के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवीण राजपुरोहित ईसीबी के सचिव राजेंद्र सिंह शेखावत सहित स्टाफ ने खुशी जाहिर की।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...