श्रीकृष्ण प्रकट हुए : तुलसी कुटीर, लक्ष्मीनाथ सहित सभी मंदिरों में गूंजे बधाई गीत, घरों में भी सजी झांकियां, अब नंदोत्सव की धूम
बीकानेर। श्रीकृष्ण प्राकट्य अवसर जन्माष्टमी पर बीकानेर में चहुंओर बाल कृष्ण अठखेलियों करते दृष्टिगत हुए । जहाँ मंदिरों में आकर्षण का केंद्र की गई सजावट बनी तो गली मोहल्लों में बाल गोपाल को श्री कृष्ण स्वरूप में सुशोभित कर अभिभावक आनंदित हुए। स्कूलों में भी बच्चों ने आकर्षक झांकियां सजाई। मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी और मध्य रात्रि कृष्ण अवतरण के बाद भी मंदिरों में धूम मची रही। बधाई गीत गूंजते रहे। शुक्रवार सुबह नंदोत्सव मनाया जाएगा।
आरती के समय मंदिरों में पांव रखने को जगह नहीं थी। मंदिरों के बाहर सडक़ तक लोग खड़े रहे।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संभागीय केन्द्र सार्दुलगंज व उप केन्द्र रानीसर बास में जन्माष्टमी पर गुरुवार को सचेतन झांकियां प्रदर्शित की गई तथा भक्ति गीत बजाएं गए और भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर प्रवचन किए गए।
सार्दुल गंज पांच विकारों के विजयी भगवान श्रीकृष्ण को कालिया नाग पर मर्दन करते दर्शाया गया वहीं शिव पूजा, गौ पूजा, ग्लोबल में श्रीकृष्ण के वर्चस्व को दर्शाया गया। संभागीय केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने प्रवचन किए।
रानीसर बास में भगवान कृष्ण को झूला झूलते, भगवान शिव की पूजा स्तुति करते दर्शाया वहीं ग्वाल बाल, सखियों के साथ भगवान कृष्ण की सचेतन झांकी सजाई गई। बी.के. मीना ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का आध्यात्मिक रहस्य बताया।
खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर में मेला व झांकियां
खतूरिया कॉलोनी के मन मंदिर में भगवान कृष्ण की लीलाओं, वृदांवन, गोकुल व मथुरा की झांकी सजाई गई तथा दस फीट का कंस बनाया गया। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप् को पालने में प्रतिष्ठित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी को पालने में झुलाया तथा ’श्रीकृष्णम शरणम ममः’ का जाप किया। मंदिर परिसर में रोशनी की सजावट तथा देवी व शिव की प्रतिमाओं पर आकर्षक श्रृंगार किया गया।
लक्ष्मीनाथ मंदिर, तुलसी कुटीर, जयपुर रोड पर वैष्णोधाम, बड़ा गोपालजी मंदिर जस्सूसर गेट स्थित कृष्ण मंदिर मरुनायक चौक, दम्माणी चौक, गोपेश्वर बस्ती, मोहता सराय,रांगड़ी चौक, बड़ा बाजार, मोहता चौक के अलावा मुरलीधर व्यास नगर, जवाहर नगर, अंत्योदय नगर, गंगाशहर लालगढ एमपी कालोनी जयनारायण व्यास नगर सहित अनेक कॉलोनियों में स्थित मंदिरों में व घरों में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखा।
मोहल्ला विकास समिति रानी बाजार, वार्ड नं 50 व 65 द्वारा नेमीनाथ गार्डन में जन्माष्टमी उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । मोहल्ले के युवा कार्यकर्ताओं व बच्चों ने बहुत ही सुंदर झांकी बनाई । रात्रि को भव्य भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । रात्रि 12:00 बजे तक मोहल्ले वासियों के अलावा नजदीकी क्षेत्र केश्रद्धालुओं ने भी झांकी के दर्शन किए । रात्रि को 12:00 बजे पटाखे छोड़कर और प्रसाद वितरण कर जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ ।












यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...