डिजिटल युग में उपभोक्ताओं के साथ बढ़ती धोखाधड़ी चिंताजनक - व्यास
बीकानेर 7 सितम्बर। उपभोक्ता जागरण मंच बीकानेर के तत्वाधान में बुधवार को जस्सुसर गेट एक सभागृह में 6 सितम्बर बीसीए एण्ड पीसीए दिवस संस्थापक चैयरमेन खुशालचन्द व्यास की अध्यक्षता में मनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भारतीय उपभोक्ता परिसंघ (सीसीआई) नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश के व्यास ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी बहुत बढ़ रही है. ऐसे में उपभोक्ता हितों के संरक्षण हेतु बड़े पैमाने पर जागृति लाने की आवश्यकता है।
अध्यक्षता करते हुए व्यास ने बताया कि स्वेच्छा से उपभोक्ता हितार्थ निशुल्क कार्य करने वाले लोगो को वोलेन्ट्री कन्ज्यूमर एक्टिविस्ट (बीसीए) तथा विभिन्न प्रकार की योजनाओं और सरकारी उपक्रमों के द्वारा वैतनिक रूप से उपभोक्ता हितार्थ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रोफेशनल कन्ज्यूमर एक्टिविक्ट (पीसीए) कहा जाता है।
अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रदेश सचिव नरसिंहदास व्यास मंच की मुख्य समन्वयक सन्तोष पड़िहार महासचिव सत्यनारायण शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन महासचिव सत्यनारायण शर्मा ने किया । संस्थापक चैयरमेन खुशालचन्द व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...