जानिए क्यों बीकानेर में कांग्रेस पदयात्रा की महत्ता बता रही...
भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण के एक वर्ष पूर्ण होने पर बीकानेर जिला कांग्रेस ने की पदयात्रा
बीकानेर 7 सितंबर - बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली।
भारत छोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाते हुए निकल गई इस पदयात्रा में मंत्रियों ने भी भाग लिया।
मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा की जो झूठ भाजपा और आरएसएस इस देश में फैला रही थी उसको भारत जोड़ो यात्रा ने बेनकाब करने का कार्य किया।
राज्य मंत्री भवर सिंह भाटी का कहना था की यात्रा ये साबित करने में सक्षम रही की आज भी भारत की रगो में कांग्रेस दौड़ती है।
शहर संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की आज की पदयात्रा में वीरेंद्र बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...