उत्तराखंड की तरह इस बार राजस्थान में कमल खिलेगा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनेगी– हरिद्वार विधायक कौशिक
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मजबूत संगठन और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बने इसके लिए प्रवासी 200 विधायकों को राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर भेजा गया है, बीकानेर शहर पश्चिम विधानसभा में पिछले दिनों 7 दिन विधायक प्रवास हुआ था अब बीकानेर पूर्व विधानसभा में उत्तराखंड के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक 7 दिवसीय प्रवास बीकानेर पहुंचे बीकानेर आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मदन कौशिक का स्वागत किया व जिला कार्यालय में प्रवास को लेकर बैठक का आयोजन हुआ।
मदन कौशिक ने कहा राजस्थान में एक मजबूत व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट होकर लगाना होगा तभी राजस्थान में कमल खिलेगा, उतराखंड के अनुभव साझा करते हुए मदन कौशिक ने कहा जब हमारी 2017 में सरकार बनी उससे पहले उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला था जनता में सरकार के पर्ति विश्वास नहीं था बीजेपी ने साढ़े चार सालों में हर क्षेत्र में अच्छा काम किया है।
वे प्रवास दौरान पूर्व विधानसभा में विधानसभा स्तरीय बैठक, समन्वकय बैठक, केंद्र सरकार के लाभार्थियों से संवाद, बाईक रैली, मंडल स्तरीय बैठक, शक्ति केंद्र, बूथ स्तरीय बैठक, विभिन्न सामाजिक संगठनों से मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की विफलताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर घर लेकर जाएंगे जिसका फायदा आगामी चुनावों में पार्टी को मिलेगा।
बैठक में भाजपा बीकानेर के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...