कलश यात्रा से आरंभ हुआ पंडित लक्ष्मी नारायण उपाध्याय स्मृति संगीतमयी श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ
कलश यात्रा से आरंभ हुआ पंडित लक्ष्मी नारायण उपाध्याय स्मृति संगीतमयी श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ
बीकानेर
स्वर्गीय पंडित लक्ष्मी नारायण जी उपाध्याय की स्मृति में उनके परिवार द्वारा दिव्यांग आत्मक की पुण्य स्मृति में संगीतमयी श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन 23 अगस्त से 30 अगस्त तक किया जा रहा है।
कथा का समय दोपहर 12:15 से शाम 5:30 तक रहेगा।
कथा स्थल महेश भवन सोनारी कुए के पास श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा की कलश यात्रा आज तेलीवाड़ा रघुनाथ मंदिर से रवाना होकर तेलीवाड़ा चौक मोहतो का चौक नरसिंह मंदिर लखोटिया चौक चौक डागा चौक होते हुए महेश भवन पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने पीले और लाल रंग की साड़ी पहनकर सर पर कलश धारण कर डीजे पर कृष्ण भजनों पर तिरुपति नृत्य करती हुई महेश भवन पहुंची। वहीं पुरुषों ने सफेद कुर्ता पजामा पहना।
पंडित अशोक जी उपाध्याय के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का वाचन किया जाएगा।
इस अवसर पर कथा के दौरान संजीव झांकियां व विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...