हिमालय के सिद्ध संत श्रीगंगेनंदन जी महाराज 1 सितंबर से शिव मंदिर में करेंगे आत्म ज्ञान सत्संग
हिमालय के सिद्ध संत श्रीगंगेनंदन जी महाराज 1 सितंबर से शिव मंदिर में करेंगे आत्म ज्ञान सत्संग
बीकानेर । समस्त हरिशरणम परिवार के तत्वावधान में हिमालय के सिद्ध संत श्रद्धेय श्रीगंगेनंदन योगी जी महाराज 1 से 3 सितंबर 2023 तक शिव मंदिर, मूर्ति सर्किल- जय नारायण व्यास कॉलोनी में आत्म ज्ञान सत्संग समारोह में अपना पावन सान्निध्य देंगे।
महाराज जी जन- जन को आध्यात्मिक यज्ञ की महत्ता बताएंगे। महाराज जी गुरु-शिष्य परंपरा निर्वहन का संदेश देते हुए आत्म ज्ञान सत्संग का अनुष्ठान महोत्सव के रूप में करेंगे। गंगेनंदन महाराज अपनी विशिष्ट शैली में जीवन दर्शन का आधार गीता व्याख्यानों की व्याख्या के लिए ख्याति प्राप्त हैं।
नियमित कथा समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। आत्म ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति 3 सितंबर को होगी, इस दिन कथा समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रहेगा।
आयोजक सुरेश सुखेजा ने बताया कि महाराज का बीकानेर में सौभाग्य से यह तीसरा आध्यात्मिक यात्रा प्रवास रहेगा। इस प्रस्तावित महोत्सव के दौरान महाराज ज्ञान गंगा के प्रवाह संग संगीतमयी कथा प्रसंगों के अनुसार सतसंगी हरिशरणम परिवार बीकानेर और दिल्ली, गंगानगर, सिरसा, नोएडा, जयपुर आदि शहरों से आए सदस्यों को ज्ञान सरिता से सराबोर करेंगे।
सुरेश सुखेजा ने बताया कि संत श्रीगंगेनंदन योगी जी के बीकानेर आगमन पर समस्त हरिशरणम परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा । महाराज इससे पूर्व 2019 और 2021 में बीकानेर आए थे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...