स्व रामनिवास मिर्धा की जयंती पर हुए अनेक आयोजन
स्व रामनिवास मिर्धा की जयंती पर हुए अनेक आयोजन
बीकानेर 24अगस्त।महारानी किशोरी देवी गर्ल्स स्कूल बीकानेर में गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वर्गीय रामनिवास मिर्धा की जयंती मनाई गई।
विद्यालय की प्राचार्या पेपीनो ग्रोवर ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वर्गीय रामनिवास मिर्धा की स्मृति मे पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। सामूहिक हवन, पौधारोपण, कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ,बच्चों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन- राघवेंद्र मिर्धा सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...