ऊर्जा मंत्री ने 66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शियाणा में किया शिलान्यास
रोड बनने से सुगम होगा यातायात-भाटी
बीकानेर, 24 अगस्त। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गुरुवार को हदां तहसील के सियाणा भटियान गांव में 7 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री भाटी ने कहा कि यह सड़क मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 से पलाना-बरसिंगसर-लालमदेसर-पिथरासर-जयसिंहदेसर-मुंझासर-सियाणा- नैणिया-बाला का गोल- हदां-खारिया मल्लिनाथ- खारियापतावतान-उदट (नोखड़ा) तक का 7 मीटर चौड़ाईकरण, सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण का कार्य होगा। इस 66 किलोमीटर लंबी सड़क पर 66 करोड़ रुपए खर्च होंगे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...