पार्टी के निष्ठावान और समर्पित सिपाही थे आरिफ - डॉ कल्ला
बीकानेर 22 अगस्त
पूर्व राज्यपाल, पूर्व राज्यसभा सांसद, पूर्व केंद्रीय उपमंत्री व काँग्रेस के वरिष्ठ नेता मरहूम मोहम्मद उस्मान आरिफ की 28वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बड़े कब्रिस्तान मे उनके मज़ार पर पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया|
श्रद्धांजलि सभा मे शिक्षा मंत्री डॉ बुलाक़ीदास कल्ला ने मरहूम आरिफ को खिराजे अकीदत पेश करते हुए काँग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठावान व समर्पित व्यक्तित्व बताया। डॉ कल्ला ने कहा कि उन्होंने विभिन्न पदों पर रह कर पूरे देश में अलग पहचान बनाई जिसपर बीकानेर को सदैव गर्व रहेगा। डॉ कल्ला ने आरिफ को बेहतरीन शायर बताया।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जिया उर रहमान आरिफ व पीसीसी सचिव रियाजत खान ने कहा कि आरिफ ने इतने बड़े पदो पर रहने के बावजूद सादगी से अपना जीवन व्यतीत किया व पार्टी मजबूत करने का कार्य करते रहे।
इस मौके पर शहर हाफिज फरमान अली ने दुआ करवाई।
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...