देशनोक में पहल : जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दान पेटिका की स्थापना
*नगर पालिका देशनोक द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दान पेटिका की स्थापना*
बीकानेर, 22 अगस्त।आपके घर में पुराने कपड़े (पुरुष/ महिला/ बच्चों के), जूते - चप्पल व अन्य सामान इकट्ठे हो गए हैं, तो इन कपड़ों को घर में रखकर खराब होने की बजाय किसी पात्र व्यक्ति के उपयोग हेतु दान करके पुण्य अर्जन करने एवं अनुपयोगी सामान को असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सदुपयोग हो सके इसके लिए नगर पालिका द्वारा कार्यालय के सामने दान पेटिका रखवा कर यह शुभ कार्य नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा के करकमलों से शुभारंभ किया गया।
पालिका के वार्ड 13 के श्याम सुंदर मूंधड़ा द्वारा प्रदान किये गए सुझाव के आधार पर इस नेक कार्य का शुभारंभ किया गया है।
इस पेटिका का मूल वाक्य *जरूरत हो तो ले जाए, अतिरिक्त हो तो दै जाएं* रखा गया है।
धर्म कोई भी हो हर धर्म में दान का खास महत्व है। दान के माध्यम से हम धर्म का ठीक-ठाक पालन कर पाते हैं ।आयु रक्षा और स्वास्थ्य के लिए दान को अचूक माना जाता है।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी, जगदीश प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ पार्षद गजानंद स्वामी आदि उपस्थित रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...